जौनपुर : एनसीसी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव बने कैप्टन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
खेतासराय- खुटहन मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली जिले में एक अलग पहचान और स्थान रखता है। यहाँ के हिन्दी प्रवक्ता व एनसीसी के लेफ्टिनेंट अधिकारी राजेश कुमार यादव एनसीसी में पदोन्नत कैप्टन पद पर हुआ। जिससे कॉलेज परिवार में खुशी का मौहाल छा गया।एनसीसी 98 यूपी बटालियन जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल निकेत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल मनजीत, मेजर आरपी सिंह द्वारा रैंक लगाकर इस पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां दी है। इस अवसर पर कर्नल निकेत सिंह नेगी ने कहा कि जिस उद्देश्य के पदोन्नति हुई है। उस पर खरा उतरने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।



















