जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

# प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के मानीकलां गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय खेतासराय मुख्य चौराहा पहुँचते ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।मानीकलां गांव की रीमा पत्नी मनोज कुमार गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन ने एम्बुलेंस 102 पर काल करके बुलवाया।

इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दीपेंद्र कुमार के साथ चालक महेंद्र प्रताप एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। रास्ते में मुख्य चौराहा पहुँचते ही महिला को देर शाम साढ़े आठ बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी दीपेंद्र कुमार ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात बच्ची को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleमशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि
Next articleजौनपुर : एनसीसी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव बने कैप्टन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?