जौनपुर : कुलपति ने किया अत्याधुनिक टेक्निकल सेल का उद्घाटन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित टेक्निकल सेल के अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि टेक्निकल सेल में अब विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इससे किसी भी विद्यार्थी को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


















