जौनपुर : एसीएमओ की जांच से निजी चिकित्सकों में हड़कंप

जौनपुर : एसीएमओ की जांच से निजी चिकित्सकों में हड़कंप

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                एडिशनल सीएमओ डॉ राजीव यादव गुरुवार को निजी चिकित्सकों के यहां छापेमारी की। नगर में उनके आने की सूचना से निजी चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोपहर में वह पहले एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। यहां जांच में कुछ नहीं मिला। इसके अलावा दो अन्य चिकित्सालयों के अलावा एक पैथॉलाजी सेंटर की जांच की। सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद पीएचसी सोंधी का जांच पड़ताल करने के बाद वखपस चले गए। एसीएमओ ने बताया कि यह उनकी रूटीन चेकिंग थी। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फूंका मड़हा, दो पक्ष में विवाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?