जौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के मुर्तजाबाद रेलवे लाइन के समीप पोल नंबर 39 पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वृद्ध की गोदिया एक्सप्रेस से कटने से दर्दनाक मौत हो गई। गाजीपुर सिटी से चलकर गोदिया को जाने वाली गोदिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से 70वर्षीय वृद्ध की हुई मौत ट्रेन से कटने की खबर सुनकर आसपास से लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ से ही किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया।पर शव की पहचान नहीं हो सकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।