जौनपुर : कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के निधन पर हुई शोक सभा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक के मंगलवार असामयिक निधन की सूचना पर विश्वविद्यालय परिवार ने शोक जताया।इस अवसर पर मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक प्रस्ताव विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने पढ़ा। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि दी गई।


















