जौनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने लगाई दिनदहाड़े फांसी, मची सनसनी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समीप एक युवक ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े डीएम कार्यालय के पीछे हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद भदेसर गांव निवासी कुलदीप प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति रविवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम कोर्ट के पीछे एक पेड़ के सहारे फांसी लागकर आत्महत्या कर लिया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग सका। लेकिन कुछ लोग दबी जुबान से गरीबी के चलते पारिवारिक कलह मान रहे है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।



















