जौनपुर : आक्रोशित लेखपालों ने लिया तहसील दिवस के बहिष्कार का निर्णय

जौनपुर : आक्रोशित लेखपालों ने लिया तहसील दिवस के बहिष्कार का निर्णय

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                लेखपालों ने सोमवार को होने वाले तहसील दिवस के बहिष्कार करने और क्षेत्र में कार्य करने का फैसला किया है। लेखपालों ने मारपीट करने वाले वकीलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही आरोपी अधिवक्ता की बार काउंसिल की सदस्यता रद्द करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर लेखपालों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को वकीलों और लेखपालों में रिपोर्ट लगाने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। आरोप था कि अधिवक्ता अजय सिंह, अजीत सिंह ने लेखपाल बृजकिशोर यादव और राकेश यादव को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दो वकीलों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। बाद में वकीलों ने भी जवाबी तहरीर देकर उक्त लेखपालों पर घूस मांगने और मारपीट का आरोप लगाया।

उप्र लेखपाल संघ की शाहगंज इकाई के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी वकील खुलेआम तहसील परिसर में घूम रहे हैं। जिससे पीड़ित समेत सभी लेखपालों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ की कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि लेखपाल सोमवार को तहसील दिवस से अनुपस्थित रहेंगे। फील्ड में काम करेंगे। साथ ही आरोपी वकीलों की बार काउंसिल की सदस्यता खत्म करने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैठक कर आगे का निर्णय लेंगे और आंदोलन किया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल
Next articleजौनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने लगाई दिनदहाड़े फांसी, मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?