जौनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने लगाई दिनदहाड़े फांसी, मचा हड़कंप

जौनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने लगाई दिनदहाड़े फांसी, मची सनसनी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समीप एक युवक ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े डीएम कार्यालय के पीछे हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद भदेसर गांव निवासी कुलदीप प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति रविवार की दोपहर करीब 1 बजे डीएम कोर्ट के पीछे एक पेड़ के सहारे फांसी लागकर आत्महत्या कर लिया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग सका। लेकिन कुछ लोग दबी जुबान से गरीबी के चलते पारिवारिक कलह मान रहे है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यहां एक मुख्य बात यह भी है कि जिलाधिकारी कार्यालय पर सुरक्षा के नजरिये से होमगार्ड्स के जवानो की ड्यूटी रहती है। साथ ही दिन में कचहरी परिसर में अवकाश के दिन भी लोग रहते है सरकारी काम निपटाने के लिए छुट्टी में भी लोग मौजूद रहते है लेकिन किसी की नजर फांसी लगाने वाले युवक पर नहीं गयी और घटना हो गयी। घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से खासा महत्वपूर्ण सवाल माना जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : आक्रोशित लेखपालों ने लिया तहसील दिवस के बहिष्कार का निर्णय
Next articleजौनपुर : परिजनों ने नाराज किशोर दिल्ली से पहुंचा शाहगंज, आरपीएफ ने भेजा चाइल्ड केयर सेंटर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?