जौनपुर : कांग्रेस का वजूद बचाने के लिए नेहरू परिवार के साये से निकलना होगा बाहर- सिराज मेंहदी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव नतीजों में मिली शर्मनाक हार के बाद अब जरूरत है कि कांग्रेस नेहरू परिवार के साये से बाहर निकले और समूह-23 के सुझावों के तहत आगे बढ़े। यह कहना है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेंहदी का जो पार्टी की मुसलसल घटती लोकप्रियता से काफी आहत हैं।उनका यह भी कहना है कि पार्टी कि सर्वोच्च अधिकार प्राप्त कमेटी चापलूसों की जमात बन कर रह गई जहां बैठे नेता शीर्ष नेतृत्व को आईना दिखाने की बजाय उसे गुमराह करने का किरदार निभा रहे हैं।



















