जौनपुर : भारत विकास परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई होली

जौनपुर : भारत विकास परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई होली

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारत विकास परिषद् ने रंगोत्सव पर्व‌‌ होली की पूर्व संध्या पर प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को गोझिया, चिप्स, पापड़, नमकीन आदि वितरित कर होली का पर्व मनाया।
परिषद् के संयोजक विक्रम कुमार गुप्त ने कहा कि वृद्धजन की सेवा करना पुनीत कार्य है। यह मानव सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। आज होली के पूर्व संध्या पर आप लोगों के साथ कुछ पल बिताकर बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम संयोजक दन्त एंव मुख रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव प्रकाश मौर्य ने वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों का दन्तरोग से सम्बंधित सभी इलाज नि: शुल्क करने का संकल्प लिया। वहीं मुख एंव दन्तरोग रोग विशेषज्ञ
डॉ तुलिका मौर्या ने बुजुर्ग महिलाओं की समस्या सुनी और उसके निदान के लिए सबको आश्वत किया।
संस्थाध्यक्ष अवधेश गिरि ने सबका बार आभार व्यक्त करते हुए सबको होली की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर पंकज सिंह, अतुल सिंह, राहुल पाण्डेय, विवेक सिंह, जयेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कांग्रेस का वजूद बचाने के लिए नेहरू परिवार के साये से निकलना होगा बाहर- सिराज मेंहदी
Next articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?