जौनपुर : किसान के बेटे को मिली एमपी जीआईसी प्रवक्ता में 11वीं रैंक

जौनपुर : किसान के बेटे को मिली एमपी जीआईसी प्रवक्ता में 11वीं रैंक

तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
              मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित जीआईसी प्रवक्ता की प्रतियोगी परीक्षा में किसान के बेटे को ग्यारहवीं रैंक मिलने पर पूरे गांव में प्रसन्नता फैल गई।क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह (कप्तान सिंह) अपने बेटों को शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन का भी कार्य किया।
इनकी मेहनत रंग लाई। दीपक सिंह का चयन जीआईसी में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर ग्यारहवीं रैंक के साथ हुआ। इनके तीनों ही पुत्र प्रवक्ता के पद पर चयनित हो चुके हैं। ऐसे में पुत्रों की सफलता के पीछे एक किसान पिता की छिपी हुई मेहनत की प्रशंसा ग्रामीण एवं क्षेत्र जनों द्वारा जमकर की जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के उमा नाथ यादव, उमरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव ने इस सफलता के लिए पिता एवं पुत्र को बधाई दिया है।
Previous articleजौनपुर : संस्थापक की  मनाई गयी 11वीं पुण्यतिथि
Next articleकोरोना को लेकर मेडिकल कॉलेज जौनपुर में जागरूकता अभियान का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?