जंगल में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, क्षेत्र में सनसनी

जंगल में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव,क्षेत्र में सनसनी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार को 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी आरूष यादव (14) घर से निकला था,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।खोजबीन के दौरान गांव के समीप जंगल में उसका शव पड़ा मिला।शव पर चोट के कई निशान पाए जाने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान किशोर की जेब से एक माचिस तथा आसपास से बीड़ी का बंडल बरामद हुआ है।पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Previous articleहत्या के दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?