जौनपुर : कुड़ी और कबड्डी का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर : कुड़ी और कबड्डी का हुआ भव्य आयोजन

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत बक्खोपुर गांव में नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को प्राचीन परंपराओं के अनुसार कुड़ी,  कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुड़ी प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार डब्बू तिवारी द्वितीय पुरस्कार  रोशन लाल व तृतीय पुरस्कार सुमित सिंह को कार्यक्रम के आयोजक शिवी सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समाजसेवी मनोज तिवारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में हर्ष पाठक, गोलू सिंह सुमित की टीम विजयी हुई। आयोजक शिवि सिंह ने सभी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद में भतीजे ने किया चाचा की गोली मारकर हत्या
Next articleजौनपुर : मानस समिति ने धूमधाम से मनाई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?