जौनपुर : जमीनी विवाद में भतीजे ने किया चाचा की गोली मारकर हत्या
# भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में जमीनी विवाद में अपने बहन के घर रह रहे अतुल सिंह (चाचा) को भतीजे सूरज सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया। आधी रात को गोलियों की आवाज सुनकर पूरा इलाका थर्रा उठा। परिजन घायल हालत में मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
इस गोलीबारी में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुख्य आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की तलाश में जुट गई है। जफराबाद थाना के महरुपुर गाँव निवासी अतुल सिंह अविवाहित थे वह लगभग 25 वर्षो से अपने बहन के यहा मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गाँव मे रहते थे। बीती रात एक बजे बोलेरो से अपने एक दोस्त के साथ पहुंचे भतीजे ने पहले वाद विवाद किया फिर नजदीक से गोली मार दी। सिर मे गोली लगने से वह तड़पने लगे इसी बीच हमलावर बोलेरो से जंघई की तरफ भाग गये। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगो ने पुलिस को सूचना दी।
रात मे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए एम्बुलेंस भेज दिया जहा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जबकी बहन की ननद पुष्पा सिंह महिला मोर्चा की पंवारा मंडल उपाध्यक्ष है जो घायल हो गयी। उन्हे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर गोली चलने की सूचना मिलने पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी।सीओ अतर सिह, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत मौके पर पहुंच गये। मृतक के बहनोई विजय प्रताप सिह ने मृतक के भतीजे सूरज सिंह पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।



















