जौनपुर : क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जौनपुर : क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                     सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में भारत सरकार की ओर से निर्देशित फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के तहत सोमवार को छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्रों की दो टीमें बनाई गई थी। दोनों टीमों में 12-12 छात्रों ने भाग लिया। टीम बी ने 90 अंक प्राप्त कर टीम ए को पांच अंक से पराजित कर दिया। निर्णायक की भूमिका में प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता और रेखा यादव रही। सहयोग में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं सेकंड आफिसर विनोद कुमार मिश्रा रहे। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : समाज के विकास की धुरी होता है जागरूक समुदाय- आनन्द सिंह
Next articleजौनपुर : महाविद्यालय प्रबन्धक को ससम्मान एसटीएफ ने भेजा घर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?