24.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : समाज के विकास की धुरी होता है जागरूक समुदाय- आनन्द सिंह

जौनपुर : समाज के विकास की धुरी होता है जागरूक समुदाय- आनन्द सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
                   क्षेत्र के भीलमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को गांव निवासी दो अधिकारी भाइयों द्वारा बच्चो को बैठने के लिए 15 सेट डेस्क बेंच दिया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में उनके सम्मान में  एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास में समुदाय की अग्रणी भूमिका होती हैहवही विकास की धुरी होता है। बच्चो के बैठने के लिए गांव के दीन दयाल तिवारी व उनके भाई नीरज तिवारी ने 15 सेट डेस्क बेंच दान किया है। इसके लिए इनकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। वे दोनों  उच्च पदों पर सेवा में रहते हुए भी अपने गांव को नही भूले यह हम सबके के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रपति से पुरष्कृत सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने कहा कि धन की महत्ता दान से है।इसका सदुपयोग बच्चो को सविधाये उपलब्ध कराने वाले  टेलीकॉम एरिया मैनेजर व पेट्रोलियम कम्पनी के डायरेक्टर ये दोनों युवक वंदनीय हैं।
दूसरे विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि समुदाय ही वह शक्ति है जो किसी भी शिक्षण संस्थान कि गति विधियों पर नजर रखते हुए उसमें सुधार लाने का सद्प्रयास कर सकता है। यह विद्यालय जल्द ही स्मार्ट क्लास व सीसी टीवी कैमरे से आच्छादित होगा। प्रारम्भ में शिक्षक श्रीप्रकाश मिश्र ने  अभ्यागतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दान वीर दींन दयाल तिवारी व नीरज तिवारी ने बच्चो संग अपने संस्मरण बाँटे।
कार्यक्रम से प्रभावित होकर बभनौली गांव के मूल निवासी व मुम्बई के  उद्योग पति कमलेश मिश्र ने भी ने गांव के विद्यालय मे कुछ जरूरी सविधाये मुहैया कराने की इच्छा जताई। प्रमुख रूप से प्रेम तिवारी, शिवम सिंह, वीरेंद्र तिवारी कपूरचंद, राजा जीत, देवी प्रसाद, फूल चंद मिश्र, सरिता तिवारी, शिव शंकर यादव, शीतला यादव, विनय तिवारी आदि रहे। संचालन संकुल प्रभारी डॉ विजय बहादुर सिंह तथा अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने किया।आभार ज्ञापन गुलाब चन्द्र तिवारी ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37020405
Total Visitors
244
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This