जौनपुर : गड्ढा युक्त सड़क देखकर पूर्व सांसद केपी सिंह ने जताई नाराजगी

जौनपुर : गड्ढा युक्त सड़क देखकर पूर्व सांसद केपी सिंह ने जताई नाराजगी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के पटैला ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज मखदुमपुर के प्रांगण में बूथ संख्या 323, 324 पर रविवार को पूर्व सांसद केपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया और साथ ही खुटहन से पटैला बाजार के गड्ढा, कीचड़ युक्त जर्जर सड़क को देखकर नाराजगी जताई। इसी मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से फोन पर बात कर कहा कि इस सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराया जाए।

इस मौके पर भाजपा पूर्व सांसद केपी सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, अजीत प्रजापति, नरेंद्र उपाध्याय, रामयश हिंद, प्रधानाचार्य अन्नू दुबे, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मायाशंकर, निगम जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार निगम, शक्ति केंद्र संयोजक बसंतलाल मौर्य, अब्बुल खान, रामफेर वर्मा, प्रधान रमेश मौर्य, तारेश सेठ, अरुण यादव, सुरेश गुप्ता, रामू विश्वकर्मा, विकास अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गरीब मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कर डॉ अभय प्रताप ने बचाई जान
Next articleजौनपुर : जन शिक्षण संस्थान के स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?