जौनपुर : जन शिक्षण संस्थान के स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जन शिक्षण संस्थान जौनपुर के तत्वाधान में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह का आयोजन संस्थान के मुख्यालय पर किया गया। जिसमें अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रकृति को हमे यथावत रूप में रखना होगा जिसके लिए हमे जल संचयन, पर्यावरण, जैविक खेती, जैविक खाद, वृछारोपण आदि विषयो पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों का अनुचित दोहन बंद करके उचित उपयोग करना होगा।कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया, सभी अतिथियों ने लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का भरपूर सराहना की।



















