जौनपुर : गरीब मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कर डॉ अभय प्रताप ने बचाई जान
# धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने दरियादिली दिखाते हुए एक गरीब असहाय मरीज का निशुल्क आपरेशन कर गरीब की जान बचा कर मानवता की मिसाल कायम की है। एसआरएस हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर मछलीशहर पड़ाव जौनपुर के डॉक्टर अभय प्रताप ने दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी समोधपुर थाना सरपतहां, जौनपुर को एक नई जिंदगी प्रदान किया। जो तथाकथित सामाजिक संस्थाओं के लिए एक सबक है।बताते चलें कि दुर्गा प्रसाद की 3 माह पहले छत से गिरने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिसके उपचार के लिए जिला अस्पताल के साथ कई प्राइवेट हॉस्पिटल में गये लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया।


















