जौनपुर : गुलजार दादी की प्रथम स्मृति दिवस के मौके पर हुआ आयोजन
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
मुंगरा बादशाहपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू की उप शाखा पर बीके अनीता बहन के नेतृत्व में संस्था की परम श्रद्धेय दादी गुलजार जी की प्रथम स्मृति दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्र के लगभग सैकड़ो की संख्या में संस्था से जुड़े बीके भाई, बहन उपस्थित हुए। सभी लोगों ने दादी गुलजार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। वहीं लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दादी की आत्मा के शांति के लिये योग किया।


















