जौनपुर : रेल दोहरीकरण के चलते 12 घण्टे बंद रहा सड़क मार्ग

जौनपुर : रेल दोहरीकरण के चलते 12 घण्टे बंद रहा सड़क मार्ग

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              रेल दोहरीकरण के चलते शुक्रवार को गुरैनी- मार्टीनगंज मार्ग दिनभर बंद रहा। जिससे राहगीर के आवागमन को लेकर दिन भर हलकान रहे। राहगीरों को चार किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ा।

वाराणसी-फैजाबाद रेलमार्ग पर जफराबाद से फैजाबाद तक रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है। आज मानीकलां हाल्ट के पास 52सी क्रासिंग पर काम हो रहा था। गुरैनी-मार्टीनगंज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही से काम करने में भी दिक्कत आ रही थी। इस वजह से सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे सड़क मार्ग अवरुद्ध कर देना पड़ा। इससे बाइक समेत चार पहिया वाहनों को चार किमी घूमकर भुड़कुड़हा गांव के रास्ते से होकर जाना पड़ता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे क्रासिंग पर पुलिस तैनात कर दी गई थी।
Previous articleजौनपुर : मछलीशहर तहसील कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, कोई हताहत नहीं
Next articleजौनपुर : गुलजार दादी की प्रथम स्मृति दिवस के मौके पर हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?