जौनपुर : गुलाबी ठंड से पारा लुढ़का, अचानक खेतासराय में चढ़ा अपराध का पारा

जौनपुर : गुलाबी ठंड से पारा लुढ़का, अचानक खेतासराय में चढ़ा अपराध का पारा

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
           थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है और अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर ताबड़तोड़ लूट और हत्या की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। अचानक घटनाओं में हुई वृद्धि से पुलिस भी हांफती नजर आ रही है।पिछले एक सप्ताह में घटनाओं पर नजर डालें तो 19 नवंबर को मवई गांव निवासी 21 वर्षीय अखिलेश यादव के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बदमाशों ने उसकी अपाचे बाइक लूट ली।
पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज कर लिया। लेकिन भुक्तभोगी के विरोध पर पुलिस ने अगले दिन जांच में लूट की घटना की पुष्टि किया। लूट की यह घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में लगी थी कि 23 नवंबर को सोंगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय तालिब की चौथे दिन वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई। हालंकि पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लूट की घटना का पुलिस एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस इस घटना पर काम कर रही थी कि 26 नवंबर की रात्रि लतीफपुर गांव में पड़ोसी गांव की अपनी प्रेमिका से खेत में मिलने गए प्रेमी धनबली बिंद को पीट- पीटकर मौत के उतार दिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : भक्तों की सहजता पर रीझते हैं भगवान- आचार्य विनोद
Next articleजौनपुर : सड़क हादसे में शाहगंज के एक युवक की मौत, एक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?