जौनपुर : गृहस्वामी को कमरे में बंद कर चोरों ने 85 हजार नगदी समेत लाखो का आभूषण किया पार
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 85 हजार नगदी समेत लाखो के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित पृथ्बी सोनकर निवासी महिमापुर ने बताया कि मकान के बगल में तीन मकान है एक मकान से ही सभी मकानों का बिजली कनेक्शन है। चोर पहले विजली काट दिए इसके बाद चोरी किये है। हमारा दो कमरे का मकान है एक कमरे में पति पत्नी सो रहे थे बगल के कमरे ताला बंद था। रात में किसी समय चोर आये हमारे कमरे को बाहर से बंद कर बगल के कमरे की कुंडी तोड़कर कर उसमें रखा बाक्स, अटैची को तोड़कर उसमें रखा 2 सोने की चेन, 500 ग्राम चादी के आभूषण, 1 जोड़ी झुमका, 3 सोने की अंगूठी, 1 लाकेट, 1 जोड़ी कंगन समेत 85 हजार नगदी उठा ले गए।
















