जौनपुर : गोबध में वांछित अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जौनपुर : गोबध में वांछित अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत गोरारी बाजार के समीप गुरुवार की सुबह गोबध के वांछित अभियुक्त मो. आजम पुत्र मो. शोएब निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को पुलिस ने एक जिंदा कारतूस व तमंचा के साथ मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गोबध में वांछित अभियुक्त उक्त स्थान पर खड़ा है ऐसे में इंगित स्थान पर पहुंचकर आरोपित को दबोच लिया। जिस पर खेतासराय समेत अनेक थानों के अतिरिक्त जनपद संत कबीरनगर में भी गोबध निवारण अधिनियम समेत अनेक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया। टीम में एसआई हरिशंकर यादव, कांस्टेबल दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव, नीतीश कुमार, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Next articleमिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में मोटिवेशनल प्रोग्राम का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?