जौनपुर : चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल

जौनपुर : चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर चलती ट्रेन से उतरते समय महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गयी। आरपीएफ पुलिस की सहायता से उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

खुटहन कस्बा निवासी दामिनी (22) पत्नी संतोष गुप्ता शनिवार की शाम वाराणसी गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर शाहगंज पहुंची। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद आरपीएफ ने परिवार के लोगों को सूचना देते हुए उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : सघन पल्स पोलियो अभियान का एनआईए भवन में उद्घाटन
Next articleजौनपुर : आक्रोशित लेखपालों ने लिया तहसील दिवस के बहिष्कार का निर्णय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?