जौनपुर : चाचा-भतीजे में हुई जमकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के पटौरा गांव में मिट्टी गिराने को लेकर चाचा-भतीजे में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर चाचा समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पटौरा गांव के राजेश यादव की उनके चाचा मूलचंद यादव से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार को राजेश विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहे थे।

















