जौनपुर : खेतासराय में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
योग मनुष्य के तन और मन को फिट करता है तथा समस्त मानसिक विकार को दूर करता है। व्यक्ति के जीवन में योग का विशेष महत्व है। योग से मनुष्य को निरोग करता है। लेकिन एक दिन मात्र योग करने से नहीं होता है। इसको जीवन में उतारना चाहिए और नित्य सुबह करना चाहिए। उक्त बातें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेशचंद्रा ने कही।

















