जौनपुर : चालान कटने पर तत्काल मौके पर ही अदा कर सकते हैं जुर्माना- एसपी सिटी

जौनपुर : चालान कटने पर तत्काल मौके पर ही अदा कर सकते हैं जुर्माना- एसपी सिटी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 यातायात पुलिस द्वारा अब दो पहिया चार पहिया गाड़ियों को चालान काटने के लिए नई व्यवस्था की गई है। साथ ही इसके तहत लोग आसानी से चालान कटने वाले स्थान पर ही अपना पेमेंट करके छुटकारा भी पा सकते हैं इसके लिए विभाग द्वारा स्वचलित स्वैप मशीन जनपद के लगभग 10 थाना क्षेत्रों को अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि अब चालान कटने के बाद आप तत्काल मौके पर ही अपना जुर्माना अदा कर सकते है। एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के ऑफिस में यातायात पुलिस को एसओपी मशीन वितरण कर बताया कि इस मशीन से अब बाहर से आने वाले लोगो का चालान कटने के बाद अब लोगो को परेशान होने की जरूरत नही आपका चलान कटने के बाद मौके पर ही आप अपने चालान की फीस देकर छुटकारा पा सकते हैं।अक्सर बाहर से आने वालों का चालान कटने के बाद उनको परेशानी होती थी इसको देखते हुए प्रशासन ने इस तरह की व्यवस्था कर दी है।
Previous articleजौनपुर : ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने की मांग
Next articleजौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?