जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के नवनिर्मित हाई-वे पर बहरा गांव के समीप मंगलवार की सुबह बाइक और पिकअप भिड़ंत में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेरी निवासी सुभाष सिंह 48वर्ष अपनी पत्नी नीलम सिंह 45वर्ष के साथ ढ़कवा की तरफ से घर जा रहे थे।

हाई-वे पर बहरा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार आम लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो ने किसी तरह बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई दंपत्ति को बदलापुर सीएचससी भेजा गया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाई-वे पर पलटी पिकअप को हटा दिया गया है आवागमन सुचारू रूप से चालू है।
Previous articleजौनपुर : चालान कटने पर तत्काल मौके पर ही अदा कर सकते हैं जुर्माना- एसपी सिटी
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में सात लोग गम्भीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?