जौनपुर : चोरी की तीन बाइक, तमंचा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्शा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइक, तीन देशी तमन्चे तथा एक चाकू के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर था। मई मोड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँचा ही था तभी उप निरीक्षक मनोज सिंह व धनियांमऊ चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी भी पहुँच गए।



















