जौनपुर : रोडवेज बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर

जौनपुर : रोडवेज बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  चंदवक थाना के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत बुधवार की सुबह आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के मुर्खा गांव के समीप रोडवेज बस को पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।

गौरतलब हो कि आजमगढ़ की तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज बस वाराणसी की तरफ जा रही थी की अचानक मुर्खा गांव के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठी और सामने से जा रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र बीरीबारी भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में डाक सहायक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : चोरी की तीन बाइक, तमंचा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?