जौनपुर : चोरी की तीन बाइक, तमंचा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की तीन बाइक, तमंचा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 बक्शा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइक, तीन देशी तमन्चे तथा एक चाकू के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर था। मई मोड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँचा ही था तभी उप निरीक्षक मनोज सिंह व धनियांमऊ चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी भी पहुँच गए।

उसी दौरान तीन बाइक पर सवार चार युवक आते दिखे सामने पुलिस को देख गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किये ही थे तभी सिपाहियों ने सभी अभियुक्तों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों के पास तीन देशी तमन्चा एक अवैध चाकू व चोरी की तीनों बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारक पुर निवासी सौरभ यादव, खुटहन के ही पूराअंधरा गांव निवासी जय हिंद यादव तथा अंगुली खुटहन निवासी प्रदीप यादव व गगन यादव बताया। पुलिस सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : रोडवेज बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर
Next articleजौनपुर : तहसील परिसर से बाइक चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?