जौनपुर : जंगली सूअर के हमले में महिला घायल

जौनपुर : जंगली सूअर के हमले में महिला घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में सोमवार की शाम खेत में गई एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।गांव की 52 वर्षीय उर्मिला पत्नी स्व रामहरख राजभर शाम को खेत में आलू खोदने गई थी। इस दौरान एक जंगली सूअर ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के दौड़कर जंगली सूअर को भगाया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं।
Previous articleजौनपुर : घर पर ही सही देखभाल से कोरोना को दें मात
Next articleजौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर निगरानी समिति गठित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?