अजब-गजब: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी का दावा, वीडियो वायरल

अजब-गजब: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी का दावा, वीडियो वायरल

अमरोहा। 
तहलका 24×7 
               सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तीन सगी बहनों ने एक ही युवक के साथ एक मंदिर में विवाह किया है।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।बताया जा रहा है कि धौरिया गांव की रहने वाली तीनों बहनें सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर हैं।
वायरल दावे के अनुसार,उन्होंने श्यामपुरी गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू के साथ एक मंदिर में सात फेरे लिए।कहा जा रहा है कि विकास पिछले करीब छह महीने से उनके वीडियो शूट करता था और इसी दौरान सभी एक-दूसरे के करीब आए।वायरल जानकारी के मुताबिक,पूछताछ में तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि वे बचपन से साथ रही हैं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं।उनका कहना है कि परिवार अलग-अलग जगह विवाह की बात कर रहा था,इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से एक ही युवक से शादी करने का फैसला किया।
युवक ने भी उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए विवाह के लिए सहमति जताने की बात कही।शादी को लेकर उठे सवालों पर तीनों बहनों ने कथित तौर पर पौराणिक उदाहरणों का हवाला दिया।वहीं,इस मामले को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताया है।हसनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार,तीनों युवतियां बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही है।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई की सूचना नहीं है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद और बहनों के आपसी लगाव से जोड़कर देख रहे हैं,जबकि अन्य इसे सामाजिक और कानूनी दृष्टि से सवालों के घेरे में बता रहे हैं।
Previous articleवाराणसी में वक्फ संपत्ति पर कब्जे की कथित साजिश का मामला, कोर्ट से हार के बाद फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की कोशिश का आरोप
Next articleभ्रामक खबर से बुनकरों की आजीविका पर संकट का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?