जौनपुर : जनता ने योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मुहर- श्रीकृष्ण पांडेय
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जिस तेज़ी के साथ विकास कार्य किया उस पर प्रदेश की जनता ने जनादेश देकर सही साबित किया है। जनता ने जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों को सिरे से नकार दिया। उक्त बातें पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व शाहगंज विधान सभा के लाभार्थी संपर्क अभियान के विधान सभा प्रभारी तथा प्रभावी मतदाता संवाद के विधान सभा प्रमुख की भूमिका निभाने वाले श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने शुक्रवार को भाजपा की जीत के जश्न मनाते हुए कही।



















