जौनपुर : जर्जर सड़क के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : जर्जर सड़क के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                   रविवार की सुबह क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में डॉ प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बक्शा- तेजीबाज़ार- लोहिन्दा सम्पर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर बाजार में चक्काजाम कर दिया। कुछ समय के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉ प्रभात विक्रम सिंह का बताया कि संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है, पैदल चलना दूभर है। पिछले 5-6 वर्षो से जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर गुजारिश की जा चुकी है परंतु आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।
क्षेत्र के स्थानीय विधायक मल्हनी के लकी यादव और बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा जी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि को जनसमस्याओ से कोई सरोकार नही है। मौके पर बक्शा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने आकर लोगो की समस्याओं को सुना और क्षेत्रवासियों ने उनको ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी से समस्या का समाधान करने के लिए अपील किया। इस दौरान कल्लू सिंह, शैलेश सिंह, शरद सिंह बुल्ले, देवी गुप्ता, राजेश, विनोद, केपी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : फार्मेसी संस्थान में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस
Next articleजौनपुर : निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों की बैठक सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?