जौनपुर : निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों की बैठक सम्पन्न
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 विकासखंड केराकत के समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय/ उच्च प्राथमिक विद्यालय/ कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक सैनिक गिरिजा शंकर महाविद्यालय में संपन्न हुई।
डायट प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन एवं अभिप्रेरण के माध्यम से अध्यापकों में जोश भरा। अध्यापकों ने प्राचार्य डायट जौनपुर को विश्वास दिलाया कि 31 मार्च 2023 तक निपुण लक्ष्यों को विद्यालय प्राप्त कर लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ सच्चिदानंद यादव ने किया। बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राकेश सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ आर. एन. यादव उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बैठक का आयोजन किया। विकास खंड के एआरपी मिथिलेश कुमार सिंह, शान्त कुमार सिंह, सुधांशु दुबे, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह बैठक में निपुण भारत के संबंध में लक्ष्यों को प्राप्त कराने हेतु अपना प्रस्तुतीकरण किया।