जौनपुर : जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, वो नहीं दे सकेंगे वोट- एसडीएम
# “मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर भी बीएलओ को फॉर्म भरकर किया जा सकता है मतदान” वायरल मैसेज है अफवाह
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे उन तमाम संदेशों को फर्जी बताया जिसमें लिखा था कि सूची में नाम नहीं होने पर भी बीएलओ के जरिए एक फॉर्म भरकर मतदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिनके भी नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वो मतदान नहीं कर सकते।
















