जौनपुर : जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
# जुलूस में जमकर उड़े गुलाल, हुई आतिशबाजी
# योगी- मोदी के गानों पर थिरकते रहे लोग
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
उत्तर-प्रदेश में एक बार फिर से योगी की सरकार बनने पर कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है। विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी की जा रही है व गुलाल उड़ाकर जमकर खुशियां मनाई जा रही है। इसी कड़ी में स्थानीय कस्बा खेतासराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद जौनपुर के महत्वपूर्ण सीट सदर विधानसभा पर इतिहास बनाने राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के खुशी में कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को देर दोपहर विजय जुलूस निकाला। जिसमें डीजे व जेसीबी शामिल रहा। विजय जुलूस कस्बा भ्रमण कर सोंधी में जाकर समाप्त हो गया।



















