जौनपुर : जेसीआई वीक चेयरमैन बने साबिर
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई मंडल तीन के मंडल समन्वयक व जेसीआई शाहगंज संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर को मंडल के रीजन बी और डी का जेसी सप्ताह चेयरमैन बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष जताया।

नौ सितंबर से 15 सितंबर तक संस्थान में मनाया जाने वाला जेसी सप्ताह वर्षभर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जिसमें जनहित, छात्रहित आदि पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल तक फैले मंडल तीन को चार रीजन में बांटा गया है। जिसमें दो रीजन की महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष द्वारा जेसी गुलाम साबिर को सौंपे जाने पर संस्कार टीम ने बधाई दिया।

जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि संस्थान द्वारा सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों का बेहद ईमानदारी से निर्वहन किया हूं। मंडल के पदाधिकारियों ने इस बार काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास होगा। उन्होंने सभी संस्था अध्यक्षों और पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की।


















