जौनपुर : सघन तलाशी के साथ पीयू में हुई एम.एड प्रवेश परीक्षा
# कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक करते रहे निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की एम.एड प्रवेश परीक्षा 2022 मंगलवार को परिसर के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर आयोजित की गई। यह परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक हुई। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक की टीम लगातार निरीक्षण कर रही थी।नवीन केंद्रीय मूल्यांकन के दोनों केंद्रों पर 969 विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 239 विद्यार्थी किन्हीं कारणों से सम्मलित नहीं हो सके।


















