जौनपुर : जेसीआई वीक चेयरमैन बने साबिर

जौनपुर : जेसीआई वीक चेयरमैन बने साबिर

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई मंडल तीन के मंडल समन्वयक व जेसीआई शाहगंज संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर को मंडल के रीजन बी और डी का जेसी सप्ताह चेयरमैन बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष जताया।

नौ सितंबर से 15 सितंबर तक संस्थान में मनाया जाने वाला जेसी सप्ताह वर्षभर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जिसमें जनहित, छात्रहित आदि पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल तक फैले मंडल तीन को चार रीजन में बांटा गया है। जिसमें दो रीजन की महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष द्वारा जेसी गुलाम साबिर को सौंपे जाने पर संस्कार टीम ने बधाई  दिया।

जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि संस्थान द्वारा सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों का बेहद ईमानदारी से निर्वहन किया हूं। मंडल के पदाधिकारियों ने इस बार काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास होगा। उन्होंने सभी संस्था अध्यक्षों और पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की।

बधाई देने वालों में जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल, जेसीआई शाहगंज शिखर के अध्यक्ष जेसी क्षेमेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, एखलाक खान, मो. शाहिद नईम, सरफराज, मिन्हाज इराकी, शाहिद अंसारी, ऋषिराज जायसवाल, विनायक गुप्ता, श्रीश गुप्ता, जीशान नईम, अब्दुर्रहमान आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : सघन तलाशी के साथ पीयू में हुई एम.एड प्रवेश परीक्षा
Next articleराष्ट्रीय हित के आधार पर होना चाहिए नेताओं का चयन- वेदानंद ओझा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?