जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
# 60 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में 60 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान जेसी सदस्यों ने कोरोना के खतरे के प्रति जागरूक किया और टीका जरूर लगवाने की अपील की।

















