जौनपुर : ट्यूबवेल का केबिल जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के शाहापुर गांव में शुक्रवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव के शाहापुर गांव निवासी श्रीराम यादव 65 सुबह ट्यूबवेल पर धान में पानी डालने के लिए गए थे।

















