जौनपुर : बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर लालाबाजार स्थित यूबीआई शाखा के पास शुक्रवार को बोलेरो जीप व बाइक आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है।रीठी गडरहा घाट निवासी राजेंद्र कुमार गौतम (65) गांव के ही बबलू गौतम (35) के साथ मोटरसाइकिल से एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर रामघाट से वापस घर जा रहे थे।

















