जौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की दर्दनाक मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर दुधौड़ा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से कटकर लगभग 58 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औड़िहार से पैसेंजर ट्रेन सुबह जौनपुर की तरफ जा रही थी।दुधौड़ा स्टेशन से ज्यो ही ट्रेन आगे बढ़ी एक अधेड़ व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। समाचार संप्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायीं थी।

Previous articleजौनपुर : सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिला जहरखुरानी का शिकार युवक
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?