जौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत 

जौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत 

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   स्थानीय क्षेत्र के असवां गांव के समीप एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जंघई प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित असवां गांव निवासी 19 वर्षीय रितिक पुत्र कमलेश मिश्र सुबह खेत की तरफ गया हुआ था। इसी बीच किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सुबह आसपास के लोग खेत की तरफ गए हुए थे। जहां ट्रेन की पटरी पर निगाह उस शव पर पड़ी तो मामले की सूचना जंघई पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : जनपद के सभी बीडीओ को कृषि विज्ञान केन्द्र पर दिया गया प्रशिक्षण
Next articleजौनपुर : टीवीएस अपाचे 165 सीसी आरपी हुई लांच, आनलाइन बेची जायेगी यह बाइक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?