जौनपुर : डंफर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, कई घरों की आपूर्ति ठप्प
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जोगियाना मोहल्ला के पास शुक्रवार की रात डंफर ने रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। धक्के से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे मोहल्ला के चार दर्जन से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई।


















