जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 5 लोग घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 5 लोग घायल

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बद्दौपुर गांव में नाली को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से अतुल कुमार (15) पुत्र राम प्रकाश, सुबेदार (38) पुत्र राम प्यारे व कपिल देव (32) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मडवां मोहिद्दिनपुर गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर रीना (14) पुत्री सुमन यादव घायल कर दिया। वहीं नटौली गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पडोसी ने अनामिका (15) पुत्री दीपक गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : वीआईपी ने पप्पू भारती को बनाया प्रत्याशी
Next articleजौनपुर : डंफर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, कई घरों की आपूर्ति ठप्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?